जब से सृष्टि आई सत्ता में वेद की विद्या पाई

0
19

जब से सृष्टि आई सत्ता में वेद की विद्या पाई

जब से सृष्टि आई सत्ता में
वेद की विद्या पाई
तब से ज्ञान कर्म उपासना
प्रभु की महिमा दी सुनाई

स्तुति समूह की दिव्य वाणी
ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी
तृण से ब्रह्म तक बताये
काव्यक वाणी है मङ्गलदायी
स्तुति समूह की दिव्य वाणी
ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी

ईश-ज्ञान का प्रमाण बताये
वेद गुणों को ऋषि साधु सन्त गायें
पूर्वजों का हितैषी कहाये
भावी जगत में भी प्रेरणा जगाये
आदि सृष्टि का सत्य सनातन
प्रथम ग्रन्थ है जीव मात्र का
ज्ञान कर्म का दानी


स्तुति समूह की दिव्य वाणी
ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी

सूर्य-चन्द्र का प्रकाश फैलाए
घोर अन्धकार भी दूर भगाए
तीन सत्ताओं का ज्ञान कराये
ज्ञान-विज्ञान-प्रकाश फैलाये
स्वात्मा से परमात्मा तक
दर्शन हमें कराये
अद्भुत वेद की वाणी
स्तुति समूह की दिव्य वाणी
ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी

जो ना पाए वेदरूपी धन को
वह असमर्थ है श्रवण मनन को
ज्ञान है वेद का हृदयस्पर्शी
बन जाते हैं ज्ञान के सुदर्शी
वेद उपदेश को समझ समझ के
श्रवण मनन निदिध्यासन करके
बनते मोक्ष के गामी
स्तुति समूह की दिव्य वाणी
ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी

प्रेरणादायक सोम स्वरूप है
स्तुति-समूह की मोहक वाणी
पूर्व काल से वर्तमान तक
प्रामाणिक है कल्याणकारी
परम पवित्र ब्रह्म की वाणी
दु:खवारक सुखदायक वाणी
लाभान्वित करें जग-प्राणी
स्तुति समूह की दिव्य वाणी


ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी
तृण से ब्रह्म तक बताये
काव्यक वाणी है मङ्गलदायी
स्तुति समूह की दिव्य वाणी
ज्ञान प्रदायक शान्ति दायक
धार्मिक वेद-वाणी
धार्मिक वेद-वाणी