जब नाथ का नाम दया निधि है तो

0
25

जब नाथ का नाम दया निधि है तो

जब नाथ का नाम दया निधि है तो,
दया भी करेंगे कभी न कभी
वही तारन हार कहावत है,
भव पार करेंगे कभी न कभी ।।१।।

हम पापों के करने वाले हैं,
प्रभु पापों के हरने वाले हैं।
जब पांप अधिक बढ़ जाऐंगे,
तब नाश करेंगे कभी न कभी ।। २ ।।

हम याचक बनकर आये हैं,
प्रभु दाता बन मन भाए है।
जब पालनहार कहावत है,
तब पाल ही लेंगे कभी न कभी ।।३।।

जो प्रभु भक्त भक्ति गुण गाते हैं,
मन चाहा फल वे पाते हैं।
जब देव दयालु कृपा निधि हैं,
तब कृपा भी करेंगे कभी न कभी ।।४।।

न मीठा बन कि चटकर जाएं भूखे।
न कडुआ बन कि जो चखे सो थूके ।।