ईश्वर से सङ्ग जोड़ मानव !!
ईश्वर से सङ्ग जोड़
मानव !!
ईश्वर से सङ्ग जोड़
विषयों से मुख मोड़
मानव !!
विषयों से मुख मोड़
प्रातः सायं सन्ध्या कर ले
वेद-ज्ञान, जीवन में भर ले
शुभ कर्मों को न छोड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
जिससे मानव पाप कमाता
जन्म मरण बन्धन में आता
उस बाधक को तोड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
केवल धन संचय में रहना
विषय भोग सागर में बहना
यह अन्धों की दौड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
बिन ईश्वर के जाने माने
दूध और पानी के न छाने
वृथा यत्न करोड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
अविद्या का नाश किया कर
सदा ईश सङ्ग वास किया कर
छोड़ जगत् की होड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
उद्यम कर ले , छोड़ उदासी
जन्म जन्म की पाप की राशि
पाप कलश को फोड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
क्यों फिरता है तू मारा मारा
ईश्वर का ले पकड़ सहारा
यह है एक निचोड़
मानव !
ईश्वर से सङ्ग जोड़
विषयों से मुख मोड़
मानव !!
विषयों से मुख मोड़










