ईश्वर से प्यार न किया, तो प्यार क्या किया।

0
157

शिक्षा

ईश्वर से प्यार न किया,
तो प्यार क्या किया।
जीवन सुधार न किया,
तो सुधार क्या किया।।
ईश्वर से प्यार न किया…….

कहते हैं सभी योनियों में,
यह श्रेष्ठ योनि क्यों,
बाकी लघु हैं योनियाँ,
यह ज्येष्ठ योनि क्यों,
इतना विचार न किया,
तो विचार क्या किया।।1।।
ईश्वर से प्यार न किया ………

निश्चय है मोक्ष पाने का,
न द्वार और है,
उसका आधार भजन है,
न आधार और है,
उसका आधार न लिया
तो आधार क्या लिया।।2।।
ईश्वर से प्यार न किया ………

दुनिया के मोह जाल को,
यंत्रों से तोड़ दे,
सम्बन्ध जिन्दगी का तू
ईश्वर से जोड़ ले,
सच्चा व्यवहार न किया,
तो व्यवहार क्या किया।।3।।
ईश्वर से प्यार न किया ………

देवों की शरण जाके,
तू प्रेम रस को पा,
जग में पवित्र वेद का सन्देश दे सुना,
ऐसा प्रचार न किया,
तो प्रचार क्या किया।।4
प्यार न किया…………