ईश्वर से करते जाना प्यार
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
जीवन की नैया कर ले पार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
प्रीति ना तोड़ देना
आशा ना छोड़ देना
डूबेगा वरना मझदार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
बदी से बचते जाना
जग में सुकर्म कमाना
जीवन को पाया दिन चार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर का नाम सहाई
इसको ना भूलो भाई
दु:ख में है केवल ये आधार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
जब तक है जोर जवानी
बिगड़ी हर बात बनानी
होने ना पावे दुराचार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
हीरा सा जन्म है पाया
मिट्टी में क्यों मिलाया
जीवन का खोया तूने सार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!
जीवन की नैया कर ले पार
नादान मुसाफिर रे !!
ईश्वर से करते जाना प्यार
नादान मुसाफिर रे !!










