ईश्वर के गुण गाओ मेरी आओ बहनो।

0
5

ईश्वर के गुण गाओ मेरी आओ बहनो।

ईश्वर के गुण गाओ मेरी आओ बहनो।
मानव चोला, है अनमोला,
व्यर्थ न इसे गंवाओ मेरी आओ बहनो।।1।।

जितने हमारे, गृहस्थ के सारे पति संग
नियम निभाओ मेरी आओ बहनो ।।2।।

शुद्ध पवन हो, स्वच्छ भवन हो,
घर-घर हवन रचाओ,
मेरी आओ बहनो ।।3।।

मूर्खताई है दुःखदाई, लाल
और ललना पढ़ाओ,
मेरी आओ बहनो ।।4।।

रमाबाई सीता, गार्गी पंडिता,
सबकी सब बन जाओ,
मेरी आओ बहनो ।।5।।

घर में लड़ाई बुरी बताई,
प्यार की गंग बहाओ,
मेरी आओ बहनो ।।6।।

जीवन सादा, उत्तम ज्यादा,
सादगी को अपनाओ,
मेरी आओ बहनो ।।7।।

शोभाराम के गीत काम के,
उनकी पुस्तक मंगाओ,
मेरी आओ बहनो ।।8।।