ईश्वर भारत की देवियों को

0
11

ईश्वर भारत की देवियों को

ईश्वर भारत की देवियों को,
बलवान बना बलवान बना
हर इक देवी को हे भगवन!
गुणवान बना गुणवान बना ।।

तू ही संसार का स्वामी है,
रक्षक है, अन्तर्यामी है।
वेदों की शिक्षा से हमको,
विद्वान् बना विद्वान् बना ।।

सीता पद्मा दुर्गा जैसी हों
वीर देवियाँ भारत में।
भीम, अर्जुन, हनुमान जैसी
भगवन उत्तम संतान बना ।।

सुलभा और गार्गी बनकर,
हम इस भारत का उद्धार करें।
अज्ञान, अविद्या दूर करें,
भारत का दें सम्मान बढ़ा ।।

सुन लाल कोई भी दुष्ट हमें,
जब पाप की दृष्टि से देखे।
दुर्गा और लक्ष्मी बनकर हम,
लेवें इक दम तलवार उठा ।।