इस तरह बनेगा स्वर्ग सभी संसार रे

0
83

इस तरह बनेगा स्वर्ग सभी संसार रे

  1. सबसे पहले आर्य नेता
    संसद में भिजवाए जाएं।
    भ्रष्टाचारी खोज-खोज
    जहाजों में बिठाए जाएं।
    लेजाकर समुन्दर बीच
    बांधकर डुबाए जाएं।

मद्य वस्तुओं के ठेके
बन्द सब कराए जाएं।
पीते जो शराब उलटे
पेड़ों पे लटकाए जाएं।
मांस खानेवाले गरम तेल
में पकाए जाएं।

पके हुए तन के लगभग
टुकड़े सौ करवाए जाएं।
चील काग कुत्ते आदि
जीवों को खिलाए जाएं।
सुलफा सट्टेबाजों पर भी
पड़े गजब की मार रे….।

  1. करते जो ब्लैक गरम
    खम्भों में बंधवाए जाएं।
    गिनकर के पचास कोड़े
    पीठ पर लगवाए जाएं।
    जेबकतरे चोर लुटेरे
    चीरकर सुखाए जाएं।

लुच्चे गुण्डे बेईमान गोली
से उड़ाए जाएं।
चीजों में मिलावट करें
जेल में भिजवाए जाएं।
डांडी मारे कमती तोले,
खोद के गढ़वाए जाएं।

झूठी जो गवाही देते
कोल्हू में पिरवाए जाएं।
पंच जो अन्याय करते
होली में जलाए जाएं।
चुगलखोर हों खत्म करें
जो दिन-रात बिगाड़ रे….।

  1. डाकू और बागी के
    पांव घुटनों से कटवाए जाएं।
    मुस्टण्डे भिखारी सब
    काम पे लगवाए जाएं।
    कामी नर-नारी आधे
    धरती में गढ़वाए जाएं।

रिश्वतखोर लोगों के तन
आरे से कटवाए जाएं।
नंगे तन पर बेंत मारकर
कुत्ते पीछे छुड़ाए जाएं।
दलालों के हाथ केवल
कोहनी से कटवाए जाएं।

धोखेबाज लफंगे प्लेटफार्म
पे ले जाए जाएं।
आवे जब तूफानमेल
आगे सब गिराए जाएं।
सांगी और नचकैयों का
करें कोई नहीं सत्कार रे…..

  1. जुआरी मटकेबाज
    हवालात में पहुंचाए जाएं।
    बीड़ी पीनेवालों के मुंह
    इंजन से बंधवाए जाएं।
    हुक्का पीनेवालों के मुंह
    में खुटे ठुकवाए जाएं।

भांग पीनेवाले पक्के रोड
पे सुलवाए जाएं।
मालभरे ठेले उनपे
सारे दिन घुमाए जाएं।
बूचड़खाने तोड़ के प्राण
गऊओं के बचाए जाएं।

अलग-अलग लड़का-
लड़की गुरुकुल में पढ़ाए जाएं।
आयर्यों के उत्सव सारे
देश में कराए जाएं।
कहे ‘नरदेव’ सुखी हों
फिर दुनियाँ के नर-नार रे….।