स्थान: आर्य हिन्दी संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल चरखी दादरी (हरयाणा)
आप सभी को सूचित किया जाता है कि आपके अपने गुरुकुल चरखी दादरी में जिलास्तरीय शिविर लगाया जा रहा है जिसमें बच्चों को धार्मिक, नैतिक शिक्षा के साथ भारतीय व्यायामों का प्रशिक्षण दिया जायेगा । अतः अपनी संतान को देश का सुसभ्य-सुसंस्कारवान, चरित्रवान्, बलवान, धर्मात्मा नागरिक बनाने की भूमिका में इस शिविर में अवश्य भेजें तथा अन्यों को भी शिविर में पहुँचने के लिये प्रेरित करें। आवश्यक निर्देश १. शिविर में भारतीय व्यायाम आसन, प्राणायाम, अनेक प्रकार की दण्ड-बैठक, लाठी-भाला चलाना, कराटे व मलखम्ब इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जायेगा । २. शिविर में १२ से २२ वर्ष के युवा भाग ले सकेंगें। ३.खाकी हॉफ पैन्ट, सफेद सैण्डो बनियान, सफेद जूते, सफेद मोजे, लंगोट, लाठी, नोट बुक, पैन, हल्का बिस्तर, बर्तन एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं साथ लायें। ४. भोजन व आवास की व्यवस्था गुरुकुल में होगी। ५. शिविर का प्रवेश शुल्क मात्र ३०० रुपये होगा। ६. शिविर में स्वयं के दो स्पोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड अवश्य लायें । विशेष इस शिविर में शिविरार्थी को शिविर के अनुशासन का पालन करना अनिवार्य होगा। अनुशासन भंग करने पर उसे शिविर से निष्कासित कर दिया जायेगा । मुख्य व्यायाम शिक्षक श्री रिंकू शास्त्री (ऋतेश) सहायक व्यायाम शिक्षक श्री रोहित शास्त्री निवेदक :- आचार्य व समस्त कार्यकारिणी आर्य हिन्दी संस्कृत महाविद्यालय गुरुकुल एवं आर्य वीर दल चरखी दादरी, हरयाणा सम्पर्क सूत्र 9992086606, 9319760308, 7404303559