होता कभी भगवान् का अवतार नहीं है।

0
12

होता कभी भगवान् का अवतार नहीं है।

होता कभी भगवान् का
अवतार नहीं है।
इससे किसी विद्वान् को
इन्कार नहीं है।…….

जो समझता है ईश्वर
किसी मनुष्य को,
वह समझ लीजिये कि
समझदार नहीं है ।……..

“अत्यन्त शुद्ध” तेजमय
उसका स्वरूप है,
उसमें तो लेश
मात्र भी विकार नहीं है।..

जो काम करता है
प्रभु उस काम के लिये,
औरों की मदद का वह
तलबगार नहीं है।……

दीपक पुजारी हाथ में
लेकर के यों कहे,
पत्थर है लोगों देख
लो दातार नहीं है।..

कैसे बना ली आदमी
ने ‘पथिक’ मूर्ति,
ईश्वर तो निराकार है
साकार नहीं है।……..