शुभ होली
होली पर क्या करें और क्या न करे ?
संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
1️⃣ पेड़ लगाएं, काटें नहीं – पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए होली पर वृक्षारोपण करें।
2️⃣ जल और वायु संरक्षण – जल बर्बाद न करें और वायु प्रदूषण से बचें ताकि “जलवायु संतुलित” बनी रहे।
3️⃣ प्लास्टिक का प्रयोग रोकें – पॉलीथिन और अन्य हानिकारक कचरा खुले में न फेंकें।
4️⃣ कूड़ा-करकट को सही स्थान पर डालें – खाद्य पदार्थों को सड़क या खुले स्थानों पर न फेंकें, बल्कि उचित निस्तारण करें।
5️⃣ बच्चों को नशे से दूर रखें – होली के उत्सव में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, शराब जैसी नशीली चीजों से परहेज करें और बच्चों को भी इससे बचाएं।
6️⃣ संस्कृति और सामाजिकता का पालन करें – होली को मर्यादित और पवित्र बनाए रखें।
7️⃣ सामूहिक हवन करें – होली जलाने के स्थान पर सभी मिलकर हवन करें।
8️⃣ होली बढ़ाने हेतु घर-घर से सामग्री लाएं – सूखी लकड़ी, उपले, घी और हवन सामग्री का ही प्रयोग करें।
9️⃣ हानिकारक वस्तुएं न जलाएं – टायर, प्लास्टिक, हरे पेड़-पौधे आदि को जलाने से बचें।
🔟 महिलाएं पूजन करें – होली जलने के समय ही मिष्ठान्न (गुजिया, अनरसे आदि) डालें।
🌾 होली हवन से स्वास्थ्य लाभ 🌾
1️⃣1️⃣ सही सामग्री का उपयोग करें – पहले से मिष्ठान डालने से गंदगी होती है, इसलिए सामूहिक हवन की अग्नि में ही होला (अधपका अन्न) भूनें।
1️⃣2️⃣ हवन सामग्री का प्रसाद रूप में वितरण करें – भुने हुए होला को प्रसाद के रूप में बांटें।
1️⃣3️⃣ हवन मंत्र और प्रभु नाम का उच्चारण करें – शुद्ध भावना से हवन करें।
1️⃣4️⃣ घरों में हवन की परंपरा अपनाएं – होली की अग्नि से घर-घर में पारिवारिक हवन करें।
1️⃣5️⃣ भुना हुआ होला औषधि रूप में उपयोगी है – यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।
1️⃣6️⃣ सामूहिक हवन से वर्षा जल की गुणवत्ता बढ़ती है – इससे अन्न, वनस्पतियां और भूमि अधिक उपजाऊ होती है।
🌊 जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा 🌊
1️⃣7️⃣ पुराने बोरिंग को बंद न करें – वर्षा जल को संचित करने के लिए 35-40 फीट गहरे बोरिंग बनवाएं।
1️⃣8️⃣ वर्षा जल संचयन करें – छत और आंगन के पानी को सही दिशा में संचित करें।
1️⃣9️⃣ प्रकृति को शुद्ध रखें – पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि, आकाश को शुद्ध बनाएं।
🛕 संस्कार और संकल्प 🛕
🌿 हम संकल्प लेते हैं कि होली पर पानी की बर्बादी नहीं करेंगे, हरे वृक्ष नहीं काटेंगे, सामूहिक हवन करेंगे, वर्षा जल का संरक्षण करेंगे और अपनी सभ्यता, संस्कृति व स्वास्थ्य की रक्षा करेंगे। 🌿
🙏 आप सभी को नवसस्येष्टि पर्व “होली ” की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
.









