हे परमेश्वर ! मेरे, हमें तेरा सहारा है
हे परमेश्वर ! मेरे, हमें तेरा सहारा है
तेरी ही कृपा से प्रभु, कल्याण हमारा है
संसार के सब प्राणी, तुझसे ही सुख पाते
जो ध्यान करे तेरा, मन ही मन हर्षाते
प्रभु आप वो सागर हैं, नहीं जिसका किनारा है
तेरी ही दया से प्रभु, कल्याण हमारा है
धरती अम्बर चन्दा, सूरज नभ में तारे
वायु बहती निर्मल, तेरी महिमा गाते
जग के सब जीवों में, प्रभु तुझे पुकारा है
तेरी ही दया से प्रभु, कल्याण हमारा है
समभाव हो जीवन में, चाहूँ ओर कृपा छाये
सुख में ना भरमाये, दु:ख में ना घबराये
हर बन्धन से प्राणी को, मिलता छुटकारा है
तेरी ही कृपा से प्रभु, कल्याण हमारा है
फूलों में सुगन्ध तेरी, सब का मन हर लेती
कोयल काली लेकिन, मीठे स्वर से कहती
“मिथलेश” यह गाती है, यहाँ कुछ न हमारा है
तेरी ही दया से प्रभु, कल्याण हमारा है
हे परमेश्वर ! मेरे, हमें तेरा सहारा है
तेरी ही दया से प्रभु, कल्याण हमारा है










