हे ईश्वर हे जगत् पिता हम सब तेरे गुण गाएँ।

0
8

ईश प्रार्थना

हे ईश्वर हे जगत् पिता हम सब तेरे गुण गाएँ।
मन मन्दिर में सदा तुम्हारे नाम की जोत जलाएँ।
हे ईश्वर हे जगत् पिता……

१. नाथ कृपा हम सब पर करना हम बालक हैं तेरे।
करो उजाला सब के मन में करके दूर अन्धेरे।
ज्ञान की आँखें हम को दे दो मन्ज़िल अपनी पाएँ।
हे ईश्वर हे जगत् पित्त……..

२. जग के पालनहार प्रभु हम आए शरण तुम्हारी।
दुःखियों के दुःख हरने वाले सुन लो टेर हमारी।
दे दाता वरदान हमें जग में शुभ कर्म कमाएँ।
हे ईश्वर हे जगत् पिता………

३. सत्य कथन की शक्ति दे दो झूठ कभी न बोलें।
हर प्राणी से न्याय करें और सदा बराबर तोलें।
जो हम औरों से चाहें वह ख़ुद करके दिखलाएँ।
हे ईश्वर हे जगत् पिता……..

४. यही कामना सबके मन की भगवन् कर दो पूरी।
जन्म सफल करने की आशा रह न जाये अधूरी।
‘पथिक’ तुम्हारे चरणों में हम अपना शीश झुकाएँ।
हे ईश्वर हे जगत् पिता…….