हरयाणा में आर्य समाज के प्रकाश स्तम्भ

0
84

हरयाणा में आर्य समाज के प्रकाश स्तम्भ

लेखक = स्वामी इन्द्रवेश जी महाराज
प्रस्तुति = अमित सिवाहा

हरियाणा प्रदेश आर्य समाज की विचार धारा के सर्वाधिक समीप है जिन मान्यताओं को आर्य समाज ने प्रचारित किया है वे मान्यताएं यहाँ पहले से ही भारत के अन्य प्रान्तों की अपेक्षा बद्धमूल थी। राजनैतिक दृष्टि से यह प्रदेश पहले सयुक्त पंजाब में सम्मिलित था। तब लाहौर में होने वाली आर्य समाज की प्रत्येक गतिविधि से प्रेरणा लेता था। इस प्रदेश में आर्य समाज की विचार धारा फैलाने का सर्वप्रथम स्वामी श्रद्धानन्द जी ने बीड़ा उठाया। गुडकुल मटिण्डू, गुरुकुल झज्जर, गुरुकुल भैंसवाल, गुरुकुल इन्द्रप्रस्थ गुरुकुल कुरुक्षेत्र आदि संस्थाएं उनके द्वारा या उनकी प्रेरणा पर ही खोली गई। इस प्रदेश में आर्य समाज का कार्य इतना सफल हुआ कि सारा प्रदेश ही अपने को आर्य मानने लगा। प्रदेश में सेकड़ों युवक उपदेशक भजनोपदेशक तथा संन्यासी पैदा हुए जिन्होंने घोर तप करके बड़ी निष्ठा और तत्परता से आर्य समाज का प्रचार किया, जिनमें प्रमुख संन्यासी निम्न है ।

आर्य संन्यासी

स्वामी श्रद्धानन्द

आपका जन्म पंजाब प्रान्त के जालन्धर जिले में हुआ। प्रारम्भ में वकालत पास करके प्रैक्टिस शुरू की। महर्षि दयानन्द के व्याख्यानों से जीवन में क्रान्तिकारी परिवर्तन हुआ। आापने महर्षि दयानन्द के बाद आर्य समाज के श्रान्दोलन का नेतृ व पूरी योग्यता से सम्भाला । गुरुकुल झान्दोलन, शुद्धि आन्दोलन, स्वतन्त्रता आन्दोलन व जाति-पांतिक तोड़ अभियान आदि सभी प्रकार की प्रवृत्तियों के प्रेरणा स्रोत धाप थे। हरयाणा प्रान्त पर आपकी विशेष स्नेह दृष्टि थीं। आप एक मदान्ध यवन की गोली से शहीद हो गए ।

स्वामी स्वतन्त्रानन्द

आपका जन्म भी पंजाब में हुआ। प्रारम्भ में आप उदासीन सम्प्रदाय के संन्यासी थे। आर्य समाज के आन्दोलन से आप पूर्णतः बदल गए। आार्य समाज के क्षेत्र में आपने फील्ड मार्शल के रूप में जनता का नेतृत्व किया। लाहौर में आप उपदेशक विद्यालय के आचार्य रहे। हरयाणा के गांव गाँव तक में आपके अनन्य भक्त आज भी पाए जाते हैं। आप विशाल हृदय, महाबली एवं अनथक योद्धा थे। लोहारू सत्याग्रह में आपको भारी चोटें आई थीं। गौरक्षा आन्दोलन के अभियान में आप शहीद हुए ।

स्वामी आत्मानन्द

आपका जन्म मेरठ जिले में हुआ।। बाल्यकाल में वैराग्यवश विद्या प्राप्ति के लिए काशी चले गये। वहीं पर आप आर्य समाज के आन्दोलन से प्रभावित हुए। वेद और दर्शनों के प्रकाण्ड विद्वान् थे। पूर्व पाकिस्तान पौठोहार में गुरुकुल का निर्माण किया । देश के विभाजन के बाद आर यमुनानगर आ गये पौर उपदेशक विद्यालय का संवत्लन किया। आप आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के यशस्वी प्रधान तथा हिन्दी भाग्दोलन के नेता थे।

स्वामी समर्पणानन्द

एक अद्भुत प्रतिभाशन्, ओजस्वी वक्ता वैदिक और लौकिक समस्त संस्कृत वाड्मय के महान् विद्वान थे। गुरुकुल कांगड़ी ऐसे स्नातक को जन्म देकर धन्य हो गया। वे संस्कृत में गद्य और पद्य दानों पर पूर्ण अधिकार रखते थे तथा अंग्रेजी में भी धारा प्रवाह बोलते थे । आपने कायावस्त्र, शतपथ ब्राह्मण भाष्य आदि अनेक ग्रंथों की रचना की। आप युवक आन्दोलन के परम समर्थक थे । हरयाणा से आपका विशेष स्नेह था। स्वामी अग्निवेश जी आपके प्रमुख शिष्यों में से हैं।

स्वामी ब्रह्ममुनि

आप आर्य परिवार के वयोवृद्ध एवं ज्ञानदृड संन्यासी हैं। आपने बह्मचर्य से सीधा संन्यास लेकर सम्पूर्ण जीवन आर्यसमाज की सेवा एवं वैदिक साहित्य की साधना में लगाया है। आपने सभी शास्त्रों उपनिषदों एवं वेदों का भाष्य किया है। सैकड़ों हिन्दी एवं संस्कृत के ग्रन्थों की रचना की है। आप बड़े शांत व गम्भीर है एवं योगाभ्यासरत रहते हैं। स्वामी अग्निवेश आदि युवा संन्यासियों के दीक्षा गुरु हैं।

स्वामी भीष्म जी

स्वामी भीष्म जी पुरानी पीढ़ी के ऐसे विलक्षण महारथी हैं जो ११५ वर्ष की आयु में भी निरन्तर प्रचार कार्य में संलग्न हैं। आप पिछले ८० वर्ष से आर्य समाज की सेवा कर रहे हैं। आपके सैकड़ों शिष्य भजनों के द्वारा आर्य समाज की सेवा कर रहे हैं। इतनी बड़ी बायु में भी आप पूर्ण स्वस्थ बलिष्ठ एवं युवकों के समान हृदय रखते हैं। पुरानी पीढ़ी में से युवा आन्दोलन के सर्वाधिक समर्थक हैं। आप घरोण्डा करनाल में रह रहे हैं और सम्पूर्ण देश में प्रचार कार्य हेतु भ्रमण करते रहते हैं।

स्वामी वेदानन्द जी

आप बाल ब्रह्मचारी हैं। कालेज से बी. एस. सी. और आयुवेद की बी. आई. एम. एस. करके आार्य समाज में पदार्पण किया। बचपन से हो आप में वैराग्य के संस्कार थे और इसलिए धनधान्य से सम्पन्न परिवार को छोड़कर आर्ष विद्या की साधना में जुट गये। व्याकरण महाभाष्य निरुक्त अदि का अध्ययन करके आपने प्राणायाम और योगाभ्यास की साधना की तथा रोपड़ में दयानन्द वैदिक साधु आश्रम की स्थापना की। आप पंजाब के युवकों के एक मात्र नेता हैं। आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के उप प्रधान हैं। पंजाब में आपके नेतृत्व में आार्य समाज का भविष्य उज्जवल है।

युवा जगत् की आशाओं के केन्द्र क्रांति के अग्रदूत स्वामी अग्निवेश जी का जन्म मध्य प्रदेश के शक्ति ग्राम में हुआ । आपके माता पिता मूल रूप से आन्ध्र प्रदेश में विशाखा पट्टनम के निवासी हैं। आपकी शिक्षा दीक्षा कलकत्ता में हुई। कार्य समाज के सुप्रसिद्ध विद्वान आचार्य रमाकान्त शास्त्री ने आपको सत्रह वर्ष की आयु में आर्थ समाज में दीक्षित किया। कलकत्ता विश्व विद्यालय से एम. कॉम एल. एल. बी. करने के बाद आपने हाईकोर्ट में प्रेक्टिस शुरू कर दी तथा सैण्ट जैवियर्स कालेज में अध्यापन कार्य प्रारम्भ किया। स्वामी समपर्णानन्द जी की प्रेरणा से सर्वस्व त्याग करके कार्य क्षेत्र में अवतरित हुए। पिछले ७ साल से आपने आर्य जगत् में तथा देश में एक नई चेतना का संचार किया। आपको वाणी तथा लेखनी में अद्भुत जादू है। झार्य जगत में आप युवा आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे हैं।

स्वामी आदित्य वेश जी

आप आर्य समाज के साहसी महारथी है। इलाहाबाद विश्व विद्यालय में अर्थ शास्त्र में एम, ए. करने के बाद कुछ समय तक एम्प्लॉयमेन्ट प्रॉफिसर रहे । स्वामी समर्पणानन्द की प्रेरणा से आर्य समाज में पदार्पण किया। राजेन्द्र नगर आर्य समाज में रह कर आपने संस्कृत का गहन अध्ययन किया और फिर आर्य समाज के युवा आन्दोलन में कूद पड़े। पिछले १ वर्ष से आप मुख्य रूप से गुड़गाँव, हरियाणा और सम्पूर्ण देश में कार्य कर रहे हैं। स्वामी आदित्यवेश सहनशीलता की मूर्ति तथा दृढ़ आस्थावान एवं अथक कर्मवीर है।

स्वामी शक्तिवेश

रोहतक जिले की झज्जर तहसील के किलोई ग्राम में आपका जन्म हुथा। प्रारम्भ से ही सामाजिक कार्यों में आपकी विशेष रुचि थी। स्कूल के अध्यापन कार्य को छोड़ कर आर्य समाज के आन्दोलन में आपने प्रवेश किया। झज्जर तहसील में आर्य युवक परिषद् हरियाणा के कार्य भार को संभाला । पिछले प्रारम्भ में अपने दो वर्ष से आपने राजस्थान को अपना कार्य क्षेत्र बनाया है। आपके नेतृत्व में सम्पूर्ण राजस्थान का आर्य समाज अंगड़ाई लेकर बड़ा हो गया है। आप राजस्थान आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान है। आप कुशल संयोजक एवं और परिश्रमी है। आप में बड़ी से बड़ी विषम परिस्थितियों से संघर्ष करने की क्षमता भगवान ने दी है। वास्तव में आपका शक्तिवेश नाम सार्थक है।

स्वामी चन्द्रवेश

रोहतक जिले के मकड़ौली ग्राम में आपका जन्म हुआा। आप बाल्यकाल से ही शरीर से पुष्ट, विचारों से शांत एवं वैराग्य मुक्त है। आपने १२ वर्ष तक आर्ष विद्या एवं योगाभ्यास की साधना के लिये अनेक संस्थाओ और आश्रम में घोर तप किया। व्याकरण महाभाष्य, निरुक्त और वेद आदि विषयों से आचार्य करके गुरुकुल कालवा, गुरुकुल सिंहपुरा , आदि संस्थाओं का सफल संचालन किया। आप आजकल आर्य प्रतिनिधि सभा पंजाब के वेद प्रचार अधिष्ठाता हैं। आपके ओजस्वी व्याख्यानों से आर्य जनता विशेष प्रभाव ग्रहण करती है।

क्रमशः……………..