हरिजनों से प्यार करो

0
8

हरिजनों से प्यार करो

हरिजनों से प्यार करो
भाई ये
तुम्हारे हैं जी भाई ये… टेक
दलितों से घृणा करके
देश का नुकसान किया
न्यारा पाकिस्तान किया
फिर भी न कुछ ध्यान किया
कोई तो ईसाई किया
कोई मुसलमान किया
बैठकर विचार करो भाई ये
तुम्हारे हैं भाई ये ।।1।।

ईश्वर ने बनाये सारे
मनुष्य की एक जात है
फिर क्यों छुआछात है
अफसोस की यह बात है
भाई से भाई का घृणा
करना ही उत्पात है
प्रेम का व्यवहार करो भाई
यह तुम्हारे हैं भाई ये।।2।।

घृणा करनी चाहिए
पापों दुराचारों से
चोरों और जारों से
देशद्रोही गद्दारों से।
घृणा करनी छोड़ो
भाइयो भंगी और चमारों से
सम्मिलित परिवार करो भाई ये
तुम्हारे हैं भाई ये।।3।।

भाइयों से प्रेम करो
आदतें खराब छोड़ो
सुल्फा व शराब छोड़ो
भंग व कवाब छोड़ो
शोभाराम प्रेमी कहे
बुराइयां जनाब छोड़ो
अछूतोद्धार करो भाई ये
तुम्हारे हैं भाई ये।।4।।