हर पल में हो प्रभु सुमिरण तैरा

0
61

हर पल में हो प्रभु सुमिरण तैरा

हर पल में हो प्रभु सुमिरण तैरा,
ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा।
तेरी सेवा करते-करते बीते
हर क्षण मेरा।
हर पल में………

१ याद तेरी को सदा दिल में बसांऊ।
आठों पहर बस तेरे गीत गाँऊ ।।
तेरे चरणों में रहे मन मेरा
ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा

२. खवाएसें जग की ना
मुझको सताएँ।
चिन्ता हरगिज ना नजदीक
आ करता रहूँ प्रभु चिन्तन तेरा-
ऐसा बना दो प्रभु जीवन मेरा

३. ऐसा तेरी भक्ति में
दास खो जाए।
मैं ना रहूँ बस तू ही
तू हो जाए।
सफल हो जाए
ये नर तन मेरा ऐसा बना दो
प्रभु जीवन मेरा……