हमें अपने भारत से पहले भी प्यार था

0
11

हमें अपने भारत से पहले भी प्यार था

हमें अपने भारत से पहले भी प्यार था
आज भी है और कल भी रहेगा।
देश की रक्षा के लिये हर व्यक्ति तैयार था
आज भी है और कल भी रहेगा।।टेक ।।
ईश्वर की आज्ञा पालन धर्म हमारा है
सब प्राणियों की रक्षा करना कर्म हमारा है
बुराईयों के साथ में तो पहले भी तकरार था
आज भी है और कल भी रहेगा।।1।।

जब-जब भारत पर कहीं गम के बादल छायेंगे
उन्हें मिटाने सीना ताने हम वहां पर जायेंगे
देश की रक्षा का हम पर पहले भी तो भार था
आज भी है और कल भी रहेगा।।2।।

हम हैं आर्य वीर विश्व को आर्य बना देंगे
अन्धकार अविद्या को हम जड़ से ही मिटा देंगे
हमारे लिये तो सारा विश्व ही परिवार था
आज भी है और कल भी रहेगा।।3।।

हमतो भारत माता के एक सजग प्रहरी है
हमको बुरा बनाने वाले देश के बैरी हैं
शोभाराम प्रेमी का यह पहले भी प्रचार था
आज भी है और कल भी रहेगा।।4।।