हमें अपने भारत को अब स्वर्ग बनाना है

0
12

भजन

हमें अपने भारत को अब स्वर्ग बनाना है
जो कह रहे मुद्दत से अब
करके दिखाना है।। टेक।।

आपस में लड़-लड़ कर बर्बाद हुये हैं हम
दुनियां में दिवाली हैमेरे देश में है मातम
आनन्द के बाजों को घर में बजाना है
जो कह रहे…. (1)

तज चाय डबल रोटी घृत मक्खन खायेंगे
शिक्षा प्रणाली हम वैदिक अपनायेंगे
पश्चिमी सभ्यता को भारत से भगाना है
जो कह रहे….(2)

बन कर भ्रष्टाचारी जो चरित्र को खो बैठे
भूले है लक्ष अपना किस्मत को रो बैठे
प्रमाद त्याग करके सोतों को जगाना है।
जो कह रहे… (3)

हम शोभाराम जिन्दगी लायें परमार्थ में
नित्य कर्म धर्म वैदिक दिखलायें भारत में
कृण्वन्तो विश्वम् आर्यम् का पाठ पढाना है
जो कह रहे मुद्दत से अब करके दिखाना है।
जो कह रहे… (4)