हाँ हम हैं भारत की शूरवीर नारियाँ।

0
45

हाँ हम हैं भारत की शूरवीर नारियाँ।

हाँ हम हैं भारत की शूरवीर नारियाँ।

हाँ देखो अब न रहेंगी सुकुमारियाँ ।।
हाँ, अब गुण्डों से हम न घबरायेंगी।
हाँ,पाजी दुष्टों का मान मिटायेंगी।।
हाँ, कर में लेकर के तेज कटारियां ।।
हाँ हम हैं०।।१

हाँ, हम हैं देवी चण्डी कालिका।
हाँ, हम हैं सीता व लक्ष्मी की बालिका ।।
हाँ, रण में कूदेंगी दे किलकारियां ।।
हाँ हम हैं० ।।२

हाँ, फेशन छोड़ेंगी आज विदेश का।
हाँ, होगी सज्जित वेश सारा देश का ।।
हाँ, तन पै धारेंगी खद्दर की साड़ियां ।।
हाँ हम हैं०।।३

हाँ, हमको ऋषिवर ने चेत करा दिया।
हाँ, फिर से शिक्षित व सभ्य बना दिया ।।
हाँ, उसकी जावेंगी हम बलिहारियाँ ।।
हाँ हम हैं०।।४

हाँ अपने बच्चों को सिंह बनायेंगी।
हाँ, उन्हें वेदों काअमृत पिलायेंगी।।
हाँ, कभी गन्दी न गायेंगी गारियाँ।।
हाँ हम हैं०।।५