ज्ञान हमको दीजिये
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये
ज्ञान की बातें न ठुकरायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….
१. हम सुने उपदेश को धारण करें
सुन के भी ख़ाली न रह जायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….
२. वेद के अनुसार हम चलते रहें
वेद के विपरीत न जायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….
३. इस तरह यह आत्मा बलवान हो
मौत से भी मात न खायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….
४. प्राणदाता प्राणप्रिय भगवान् को
भूलकर भी भूल न पायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….
५. अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार कर
आप ही पीछे न पछतायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….
६. चलते चलते धर्म की शुभ राह पर
‘पथिक’ विघ्नों से न घबरायें कभी।
ज्ञानदाता ज्ञान हमको दीजिये…….










