ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
पाप कटे मिले तेरा सहारा
शुद्ध विचारों के बीज वपन कर
हृदय सुक्षेत्र बने अति प्यारा
उत्तम मार्ग की आशा लेकर
सदा यजन की बहे धृत-धारा
ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
पाप कटे मिले तेरा सहारा
सद्विचार सुक्षेत्र बनाएँ
सूक्ष्म-शरीर प्रयत्नों से
अति उत्तम बिनु-बीज को बोयें
ईश्व-कृपा से सुकर्मों के
स्वस्ति-मार्ग का करें निरूपण
दिखे स्वस्ति मार्ग अन्यारा
ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
पाप कटे मिले तेरा सहारा
जल के राख हो पाप पुञ्ज सब
ज्योति स्वरूप के पूजन से
सुख सौभाग्य के सित-साधन का
अभाव ना हो जीवन में
अघ-पापों का करें निवारण
खड़ा करे ना कटुक कबाड़ा
ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
पाप कटे मिले तेरा सहारा
करे खोखला दीमक जैसे
लकड़ी को भीतर खाकर
उसी तरह आत्मा को खाए
पाप पुञ्ज मन-भीतर आकर
मन आत्मा चित्त रहे सुरक्षित
पाप के पुञ्ज का होना बाड़ा
ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
पाप कटे मिले तेरा सहारा
शुद्ध विचारों के बीज वपन कर
हृदय सुक्षेत्र बने अति प्यारा
उत्तम मार्ग की आशा लेकर
सदा यजन की बहे धृत-धारा
ज्ञान स्वरूप तेजोमय ईश्वर
पाप कटे मिले तेरा सहारा










