दुनियाँ में आने वाले ईश्वर गुण गाते जाना।
(तर्ज-आया सी स्वामी सुत्ता भारत जगान बदले)
दुनियाँ में आने वाले ईश्वर गुण गाते जाना।
उसकी शक्ति के आगे मस्तक झुकाते जाना।
दुनियाँ में आने वाले………..
१. लाखों कष्टों को सहना। मुख से कुछ भी न कहना।
काँटों पे चलते रहना लेकिन मुस्काते जाना।
दुनियाँ में आने वाले………..
२. किसने तन का यह हाला। सुन्दर साँचे में ढाला।
दी है साँसों की माला मन में दुहराते जाना।
दुनियाँ में आने वाले………..
३. जीवन कागज़ की नैय्या । न जाने कौन खिवैय्या ।
कैसे चलती है भैय्या कुछ तो समझाते जाना।
दुनियाँ में आने वाले…………
४. किसकी शक्ति से प्यारे । टिमटिम करते हैं तारे।
देता है कौन सहारे सच सच फ़रमाते जाना।
दुनियाँ में आने वाले…………
५. किसने फूलों में डाली। सुन्दर ख़ुशबू और लाली ।
ठहरो बगिया के माली यह तो बतलाते जाना।
दुनियाँ में आने वाले…………
६. जैसा जो करके जाता। फल भी वैसा ही पाता।
‘पथिक’ जो है फलदाता उसको अपनाते जाना ।
दुनियाँ में आने वाले………










