दुख न किसी को दिया करो

0
108

दुख न किसी को दिया करो

दुख न किसी को दिया करो,
आह न किसी की लिया करो।-2
सुखी रहे सब फूलें-फलें,
बस यही प्रार्थना किया करो।

तुम जो किसी को दुखी करोगे,
कर्मों का फल तुम्हीं भरोगे।-2
बुरा किसी का कभी न सोचो,
भला सभी का किया करो।

कुछ भी हो जाये मत डोलो,
पूरा तोलो और सच बोलो।-2
बुरी भावना छोड़ो सदा ही,
भली भावना किया करो।

जिस वाणी से कहो सच्चिदानन्द,
उससे करो न चुगली निन्दा।
तन उजला मन निर्मल करके,
नाम प्रभु का लिया करो।