ध्यान देना प्यारे वरुण !!

0
78

ध्यान देना प्यारे वरुण !!

ध्यान देना प्यारे वरुण !!
मेरी पुकार पे
आश्रय तेरा माँगूँ
मुझको आधार दे
व्याकुलता मेरी
क्यों ना निवारे
पाप-निवारक देव
जीवन सँवार दे

नैनों में आस लिए बैठा उदास
तेरे सानिध्य की मन में है आस
मार-मार ठट्ठा
सारे हंस रहे लोग
कहते हैं पागलों की
मन में है सोच
हाँ मैं तो मानूँ बाँवरा हूँ व्याकुल
व्याकुलता मेरी तू उतार दे


ध्यान देना प्यारे वरुण !!
मेरी पुकार पे
आश्रय तेरा माँगूँ
मुझको आधार दे
व्याकुलता मेरी
क्यों ना निवारे
पाप-निवारक देव
जीवन सँवार दे

बैठा हूँ कामना लेकर अपनी
वरुण प्रभु तुम्हें होगी सुननी
प्रार्थना करना ना अनसुनी
चाहे तुम पाओ मुझमें कमी
पाप निवारक वरुण तू श्रेष्ठ है
नैनों का नीर-निराशा निवार दे


ध्यान देना प्यारे वरुण !!
मेरी पुकार पे
आश्रय तेरा माँगूँ
मुझको आधार दे
व्याकुलता मेरी
क्यों ना निवारे
पाप-निवारक देव
जीवन सँवार दे

हृदय में पूर्ण श्रद्धा विश्वास
कभी ना उतरे ऐसी आतुर प्यास
दुर्दिनों का मेरे कर दो विनाश
याज्ञिक कर्मों का दे दो प्रकाश
चरणों में गिर के शरण तेरी माँगूँ
शरणागत को, हटा दे पापाचार से


ध्यान देना प्यारे वरुण
मेरी पुकार पे
आश्रय तेरा माँगूँ
मुझको आधार दे
व्याकुलता मेरी
क्यों ना निवारे
पाप-निवारक देव
जीवन सँवार दे