धारकर वृद्धि का विस्तार कर।
धारकर वृद्धि का विस्तार कर।
वेद अपनाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
अविद्या का ढेर था भारत में अन्धेर था।
रोशनी फैलाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
बाईबिल कुरान की इन्जील पुरान की।
धज्जियाँ उड़ाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
पाखण्डियों का जोर था मचा हुआ शोर था।
सबको हराना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
पत्थर पुजा छुड़वाकर निराकार बतलाकर ।
गायत्री जपाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
जात-पात छुआ छूत बेवकुफी का था भूत।
कर्म वर्ण माना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
बेवा लड़की रोवें थी, मुसलमान होवे थी।
पुनर्विवाह रचाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जामा अहसान दयानन्द का।
बच्चे पन की शादियाँ होती थी बरवादियाँ।
दोष बतलाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
कोई ना अधिकार था भारी अत्याचार था।
लड़कियाँ पढ़ाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
चक्रवर्ती राज था आर्यों का ताज था।
स्वराज दर्शाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।
भाई प्रभुदयाल देख दिल में करके ख्याल देख।
देश को जगाना अहसान दयानन्द का।
भूल मत जाना अहसान दयानन्द का।










