दौलत के दिवानों उस दिन को पहचानों

0
128

क्या लेकर साथ चलोगे (स्वर- जब हम जवां होंगे)

दौलत के दिवानों उस
दिन को पहचानों
जिस दिन भरी दुनियां से
खाली हाथ चलोगे
क्या लेकर साथ चलोगे

१- हीरे मोती लाल रत्न
चाँदी सोना भरा हुआ है
हर घर का कोना कोना
सब छोड़कर बक्शों में जवाहरात
चलोगे…….

२- ऊँचे ऊँचे महल अटारी
चौबारे हो जायेगें
धूमिल भूमि पर सारे सब धूल में
मिला अपनी औकात
चलोगे……. क्या लेकर

३- दया धर्म शुभ कर्म से
कोसों दूर रहे यज्ञ हवन
तप दान से भी दूर रहे
फिर कौन सी लेकर के सौगात
चलोगे…….क्या लेकर

४- दो गज कपड़ा तन की
लाज बचायेगा
बाकी सब बेमोल यहीं
रह जायेगाबस चार के
कंधो पे तुम हे तात चलोगे
क्या लेकर साथ चलोगे

जीवन ट्रैफिक की लालबत्ती है उसको देखो, ठहरो, (विचार करो) और फिर आगे बढ़ो, तो फिर जीवन रूपी सड़क पर हर जगह हरी बत्ती मिलेगी। – आचार्य चन्द्रशेखर