दाता ओ३म् नाम भिखारी सारी दुनियाँ।
दाता ओ३म् नाम
भिखारी सारी दुनियाँ।
देव एक ओ३म् पुजारी
सारी दुनियाँ।
१. परम कृपालु उसे भव से उभारता।
जिसने ही उसका पकड़ा हो रास्ता ।।
ऐसे दया धाम पै बलिहारी
सारी दुनियाँ……
२. दो दिन का जीवन
प्राणी मन में विचार ले।
आत्मा के अन्दर अपने
प्रभु को निहारले।
बिना प्रभु नाम के दुखारी
सारी दुनियाँ…….
३. भक्ति का प्रकाश
जब मन में समायेगा।
परम प्रभु के दर्शन
निश्चय कर पायेगा।।
ज्योति सुख धाम से उजियारी
सारी दुनियाँ…….










