चतुर्वेद कण्ठस्थीकरण प्रतियोगिता

0
13

१८ नवम्बर २०२३

१४० वें महर्षि दयानन्द बलिदान समारोह के अवसर पर आयोजित ऋषि मेले में परोपकारिणी सभा, दयानन्द आश्रम, केसरगंज, अजमेर

प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली इस प्रतियोगिता में २१ वर्ष तक के छात्र भाग ले सकते हैं। किसी भी एक वेद को आद्योपान्त स्मरण करके इस प्रतियोगिता में भाग लिया जा सकता है। जो छात्र जिस वेद पर गत वर्षों में पारितोषिक ग्रहण कर चुके हैं, वे उस वेद से अतिरिक्त वेद स्मरण करके भाग ले सकते हैं। १७ नवम्बर को परीक्षा एवं १८ नवम्बर को पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम होगा। जो छात्र इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, वे अपने-अपने गुरुकुलों, आश्रमों, संस्थानों से आचार्य द्वारा अधिकृत पत्रक पर २ – छायाचित्र सहित अपना परिचय १३ नवम्बर, २०२३ तक आचार्य, महर्षि दयानन्द आर्ष गुरुकुल, ऋषि उद्यान, अजमेर के पते पर भेज दें।

१. ऋग्वेद शाकल –

प्रथम पुरस्कार- २५०००/-,

द्वितीय पुरस्कार २३०००/-,

तृतीय पुरस्कार – २१०००/-,

सांत्वना पुरस्कार – १००००/-

२. यजुर्वेद माध्यदिन शुक्ल

प्रथम पुरस्कार १५०००/-,

द्वितीय पुरस्कार- १३०००/-,

तृतीय पुरस्कार- ११०००/-,

सांत्वना पुरस्कार- ५०००/-

३. सामवेद कौथुम –

प्रथम पुरस्कार – १४०००/-,

द्वितीय पुरस्कार – १२०००/-,

तृतीय पुरस्कार – १००००/-,

सांत्वना पुरस्कार – ४०००/-

४. अथर्ववेद शौनक

  • प्रथम पुरस्कार – २००००/-,
  • द्वितीय पुरस्कार १८०००/-,
  • तृतीय पुरस्कार- १६०००/-,
  • सांत्वना पुरस्कार- ८०००/-

सम्पर्क सूत्र :-

ईमेल – psabhaa@gmail.com,

व्हाट्सएप ७०१४४४७०४०

सम्पर्क का समय ११ से ४ बजे तक