चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में

0
53

चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में

चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में
ओ३म् शरण में
ओ३म् शरण में
चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में

ओ३म् है तेरा जीवन-साथी
मित्र-हितैषी, जीवन-साथी
दो दिन के हैं ये जग-वाले
साथ न देंगे ये जन्म-मरण में
चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में

कितने दिन हँस, खेल लिया है
सुख भोगा, दु:ख झेल लिया है
मत जा, रुक जा, माया के सङ्ग
डूब मरेगा तू, खोटे बहल में
चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में

चिन्ताएँ सब, मिट जाएँ तेरी
भज ले, तज कर हेरा-फेरी
ओ३म् नाम का, पकड़ सहारा
आनन्द पा ले, ईश भजन में
चञ्च्ल मन चल, ओ३म् शरण में