बोल सको तो मीठा बोलो

0
156

बोल सको तो मीठा बोलो

बोल सको तो मीठा बोलो
कटु बोलना मत सीखो
लगा सको तो बाग लगाओ
आग लगाना मत सीखो

जला सको तो दीप जलाओ
दिल को जलाना मत सीखो
मिटा सको तो अहम् मिटाओ
प्रेम मिटाना मतं सीखो

बिछा सको तो फूल बिछाओ
शूल बिछाना मत सीखो
बता सको तो सुपथ बताओ
पथ भटकाना मत सीखो

भला किसी का कर ना सको
तो बुरा किसी का मत करना
अमृत नहीं पिलाने को तो
जहर पिलाना मत सीखो

वाणी मधुर ना बोल सको
तो कटु वचन भी मत कहना
मरहम पट्टी कर ना सको
तो घाव लगाना मत सीखो

फूल नहीं बन सकते हो
तो काँटे बनकर मत चुभना
दीपक बनकर जल ना सको
तो दीप बुझाना मत सीखो

देव नहीं बन सकते हो तो
कम से कम इन्सान बनो
दीपक बनकर जल ना सको
तो दीप बुझाना मत सीखो