बिना वेद विद्या न कल्याण होगा

0
58

बिना वेद विद्या न कल्याण होगा

बिना वेद विद्या न कल्याण होगा,
न सुख शान्ति होगी न उत्थान होगा। (1)

नहीं प्राप्त होगी सुमेधा सुप्रज्ञा,
न वेदों का जब तक हमें ज्ञान होगा। (2)

परब्रह्म की पावनी वेद वाणी,
पढ़ो वेद तो ब्रह्म का ज्ञान होगा।। (3)

वही धर्म के तत्त्व को पा सकेगा,
जो वेदों का वेत्ता व विद्वान होगा।। (4)

वहाँ नीचता नास्तिकता बढ़ेगी,
जहाँ वेद विद्या का अपमान होगा।। (5)

जटिलतम हुई विश्व जीवन समस्या,
न विज्ञान से कुछ समाधान होगा।। (6)

बिना वेद विद्या न कल्याण होगा,
न सुख शान्ति होगी न उत्थान होगा।