भूख क्या दे दी देवों ने दु:ख ही दु:ख भरमार
भूख क्या दे दी देवों ने
दु:ख ही दु:ख भरमार
दु:खी भूख से सन्सार
बढ़ रही है बेरोजगारी
चहुं दिशि हाहाकार
भूख क्या दे दी देवों ने
दु:ख ही दु:ख भरमार
दु:खी भूख से सन्सार
कुछ तड़पते भूखे मरते
कुछ है अत्यधिक आहारी
अपना पेट ही भरते रहना
अधोगत है विचार
भूख क्या दे दी देवों ने
दु:ख ही दु:ख भरमार
दु:खी भूख से सन्सार
दीन दुखी का पेट भरना
पुण्य है भारी सचमुच
सभ्य समाज से जुड़ के जन जन
कर ना धर्मोपकार
भूख क्या दे दी देवों ने
दु:ख ही दु:ख भरमार
दु:खी भूख से सन्सार
धन घटे ना यूँ कभी भी
दान देने से मनुष्यों
पहुँचते उन्नत शिखर पर
दर्शी दानी दयार
भूख क्या दे दी देवों ने
दु:ख ही दु:ख भरमार
दु:खी भूख से सन्सार
बढ़ रही है बेरोजगारी
चहुं दिशि हाहाकार
भूख क्या दे दी देवों ने
दु:ख ही दु:ख भरमार
दु:खी भूख से सन्सार










