भगवान् जैसा कोई नहीं
(तर्ज – औलाद वालो फूलो फलो)
शेअर – भर दे सब की झोलियाँ वह प्रजापति भगवान ।
उसी के दर से माँग तू अरे ओ भोले इनसान ।
भगवान जैसा कोई नहीं। भगवान जैसा कोई नहीं।
वो तो जहान में सबसे बड़ा है। भगवान जैसा कोई नहीं।
भगवान जैसा कोई नहीं।
१. इस जग का करतार वही आधार वही दातार वही है।
मात पिता और बंधु सखा जग में सब का भरतार वही है।
निर्बलों अनाथों का भी वही आसरा है।
भगवान जैसा कोई नहीं।
२. जब सब रिश्तेदार तोड़ कर प्यार अगर मुँह मोड़ चुके हों।
इस पर संकट काल या बिगड़े हाल समझ कर छोड़ चुके हों।
कड़े वक्त में भी साथी परमात्मा है।
भगवान जैसा कोई नहीं।
३. इधर उधर जो बचा के नज़र दुनियाँ में अगर कोई पाप करेगा।
देख रहा कण कण में बसा वो उसकी नज़र से बच न सकेगा।
जिसे वो न जाने ऐसा दुनिया में क्या है।
भगवान जैसा कोई नहीं।
४. छल से रहित व्यवहार व सच्चा प्यार तुझे मन्जूर नहीं है।
बहुत निकट भगवान् अरे इनसान प्रभु कुछ दूर नहीं है।
‘पथिक’ जो बुलाये वो भी उसे ढूँढता है।
भगवान जैसा कोई नहीं।










