‘भलाई कर चलो जग में तुम्हारा भी भला होगा।’

0
34

‘भलाई कर चलो जग में तुम्हारा भी भला होगा।’

‘भलाई कर चलो जग में
तुम्हारा भी भला होगा।’
किया जो काम नेको बद
वह इक दिन बरमला होगा ॥

सताते हो ग़रीबों को न खाते
ख़ौफ मालिक का।
कभी कोई जुल्मगर देखा
जो फूला और फला होगा ॥

खुदा के हैं सभी बन्दे बनो
मत खून के प्यासे। –
छुरी जल्लाद के नीचे
तुम्हारा खुद गला हो ॥

समझ कर जान अपनी-
सी दुःखाओ मत किसी का दिल ।
जलावेगा तुम्हें बेशक जो खुद
तुम से जला होगा ॥

फरायज़ अपने को हरदम
अदा करते रहो फ़ौरन।
मज़ा बलदेव विषयों का तुम्हें
दिन इक बला होगा ॥