भक्त हूँ तेरा, हूँ भावुक मैं, है सन्देश मेरा

0
55

भक्त हूँ तेरा, हूँ भावुक मैं, है सन्देश मेरा

भक्त हूँ तेरा
हूँ भावुक मैं
है सन्देश मेरा
भेजना है सन्देश मेरा

भगवद् भक्ति के
भजन दूत हैं
प्रभु तक दूँ पहुँचा
भक्ति भरे यह दूत प्रज्ञ हैं
है इनमें प्रज्ञा
मन मनीषित भजन भावुक हैं
जिनमें में प्रभु-प्रेरणा
भेजना है सन्देश मेरा

विनम्रता से भरे दूत हैं
प्रणत हृदयस्पर्शी
दूतों में औद्धत्य नहीं है
सिद्ध ये सुदर्शी
इसके सिवा प्रभु भेजूँ किसको ?
दे जो मेरा सन्देशा
भेजना है सन्देश मेरा

भेजा है दूतों को माँगने
तुमसे पूजित धन
आर्यों को प्रभु भूमि देते
देते सुभग सुमन
परोपकार परायण करो प्रभु
दो भूमि दो सम्पदा
भेजना है सन्देश मेरा
भक्त हूँ तेरा
हूँ भावुक मैं
है सन्देश मेरा
भेजना है सन्देश मेरा
भेजना है सन्देश मेरा