भारत का कर गया बेड़ा पार

0
111

भारत का कर गया बेड़ा पार

भारत का कर गया बेड़ा पार
वो मस्ताना योगी।
सोतों को कर गया फिर बेदार
वो मस्ताना योगी।

वेदों की रक्षा करके
सत्यार्थप्रकाश रचके।
जाति का कर गया हल्का
भार वो मस्ताना योगी।

ईंट और पत्थर खाए
गोली से ना घबराए।
घातक से कर गया अपने प्यार
वो मस्ताना योगी।

विधवा उद्धार करके
शुद्धि प्रचार करके,
दलितों पर कर गया फिर उपकार
वो मस्ताना योगी।

कोई शुभ काम न था
प्रीति का नाम न था।
कैसी बहा गया प्रेम की धार
वो मस्ताना योगी।

पापी थे पाप करते
ईश्वर से ना थे डरते।
जड़ से मिटा गया अत्याचार
वो मस्ताना योगी।