पथिक भजन सर्वस्व
(तर्ज – हरि हर समाया है हरयालियों में)
बनाया है जिसने यह संसार सारा।
वही एक सच्चा सखा है हमारा।
१ सदा उस विधाता के कर्मों को देखो
किया जिसने सारे जगत् का पसारा।
बनाया है जिसने यह…….
२. हवा आग पानी ज़मीं आसमां को
उसी ने सजाया उसी ने संवारा।
बनाया है जिसने यह…….
३. ज़माने में उसके बराबर न कोई
सभी से बड़ा है सभी से है न्यारा।
बनाया है जिसने यह…….
४. वहीं पर मिला वह प्रभु सर्वव्यापी
जहाँ जिस किसी ने हृदय से पुकारा।
बनाया है जिसने यह…….
५. नहीं उसके दर से गया कोई ख़ाली
बना बेसहारों का ख़ुद वो सहारा।
बनाया है जिसने यह…….
६. उसी की दया से सफलता मिलेगी
‘पथिक’ बन जा प्यारे प्रभु का तू प्यारा ।
बनाया है जिसने यह…….
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करे 👇🎵🎶
























