बनाने वाले आर्य बिगाड़ा सारी दुनियां ।।

0
34

बनाने वाले आर्य बिगाड़ा सारी दुनियां ।।

बनाने वाले आर्य बिगाड़ा
सारी दुनियां ।। टेक ।।
समान प्रसवात्मिका जाति
यह है आर्यो का कहना ।।

सब मनुष्यों की जाति
एक परिवार प्यार से रहना ।
मिलाने वाले आर्य
बिछाड़ा सारी दुनियां ।।1।।

दुख-सुख इच्छा द्वेष ज्ञान
प्रयत्न जीव के लक्षण,
प्राणी मात्र का सब
मनुष्यों को करना है संरक्षण।
बसाने वाले आर्य उजाड़ा,
सारी दुनियां।।2।।

सत्य सनातन धर्म एक है
मत और पंथ अनेक,
सत्य असत्य पाप और
पुण्य का करके सही विवेक ।
जमाने वाले आर्य उखाड़ा सारी दुनियां । ।3।।

झंकारित करे शोभाराम
हृदय के सूक्ष्म तार,
जिसको सुन कर जन्म-जन्म
के जागें शुभ संस्कार।
हैं गाने वाले आर्य मुंहफाड़ा
सारी दुनियां ।।4।।