बन गयी देश की ज्वाला
बन गयी देश की ज्वाला,
ब्रह्मचर्य की है बोलबाला ।
पवन पुत्र हनुमान बली ने,
कितना बल दिखलाया था।
ब्रह्मचर्य के प्रताप से,
लंका को जाय जलाया था।
रावण दल से उस अंगद का,
पैर टला नहीं टाला ।।१।।
बन गया……
परशुराम के भी कुठार का,
जग मशहूर फिसाना है।
बाल ब्रह्मचारी भीष्म को,
जाने सभी जमाना है।
जिसके भय से जग कांपे सारा,
पड़ जाए नहीं पाला ।।२।।
बन गया……..
शक्ति खाय उठे लक्ष्मण जी,
पल में मार गिराया था।।
मेघनाथ से शूरवीर का,
पल में मार गिराया था।
रामायण को पढ़कर देखो,
है इतिहास निराला ।।३।।










