बहनों की वो कहानी
बहनों की वो कहानी,
बहनों को है सुनानी
दुनियां पे छा गयीं जो,
बिगड़ी बना गयीं जो।।
धधक रही है उन महलों में,
आज भी भीषण ज्वाला
कूद पड़ी थीं जहां हजारों
लालों को ले बाला।
सोलह हजार रानी।।…..
बहनों को….
दुश्मन दल को चली
चीरती कर में दो तलवारें
रूप भयंकर धार लिया
था दुश्मन चुन-चुन मारे।
दुर्गा बनी भवानी।। ….
बहनों को…..
लाल कमर में बांध समर
में कूदी लक्ष्मी बाई लगा
गयी प्राणों की बाजी
किंचित ना घबराई।
ऐसी बनी दीवानी ।।….
बहनों को….
तुम दमयंती तुम सावित्री
तुम हो गार्गी सीता तू
“बेमोल” शकुन्तला बहनो
तुम गायत्री गीता दुनियाँ
ने तुमको मानी।। ……
बहनों को…










