बहनों के बलिदान पढ़ कर देख लो।
बहनों के बलिदान
पढ़ कर देख लो।
देख लो श्रीमान् पढ़
कर देख लो।।
लक्ष्मी बाई की विकट
तलवार से डरता इंग्लिस्तान,
पढ़ कर देख लो।।
दुर्गा ने मुर्गा बनाया मुगलों
का युद्ध के दरम्यान,
पढ़ कर देख लो।।
लंका नगरी सीता जी की
आहों से बन गई शमशान,
पढ़ कर देख लो।।
द्रौपती के आंसू से
हस्तिनापुर हो गया वीरान,
पढ़ कर देख लो।।
पद्मिनी ने धर्म रक्षा के
लिये खोये अपने प्राण,
पढ़ कर देख लो।।
लाड़ली प्रताप की चम्पा
सुनो क्या निभाई आन,
पढ़ कर देख लो।।
कब तलक वर्णन करे
“बेमोल” तू खुद सभी साहबान,
पढ़ कर देख लो।।










