बहनो आओ, खुशी मनाओ
बहनो आओ, खुशी मनाओ,
गाओ मंगलाचार,
नन्हे बालक ने जन्म लिया।
सलाई एक सोने की उठाकर,
शहद से बालक की
जिह्वा पर लिखो शब्द ओंकार,
नन्हे बालक ने जन्म लिया।।1।।
कान से बालक के मुंह लाओ,
त्वं वेदोसि शब्द सुनाओ,
ऊंचे बने विचार,
नन्हे बालक ने जन्म लिया।।2।।
जब से घर में बालक जाया,
देखो कैसा आनन्द छाया,
खुश सारा परिवार,
नन्हे बालक ने जन्म लिया।।3।।
गोद में लेकर देकर लौरी,
इस बालक को उत्तम थ्यौरी,
समझाओ हर बार,
नन्हे बालक ने जन्म लिया।।4।।
इसे कभी भी डरावें न हम,
डोरी गंडे बंधावें ना हम,
करें उचित संस्कार,
नन्हें बालक ने जन्म लिया।।5।।
बुरी लतों से इसे बचाना,
शोभाराम प्रेमी को बुलाना,
सुनने को प्रचार,
नन्हे बालक ने जन्म लिया।।6।।










