अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विदुषी आचार्य श्रुति शास्त्री
आर्य समाज, साँभर लेक (जयपुर)
परम पिता परमेश्वर की असीम अनुकम्पा व आर्य समाज सांभर लेक के सौजन्य से दिनांक 9 अप्रैल 2024 मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे से चैत्र शुक्ला प्रतिपदा बसंत नवरात्र के पावन अवसर व आर्य समाज के स्थापना दिवस पर वैदिक मंत्रों के द्वारा दिव्य ओषधियों व जड़ी बूटियों से विशाल यज्ञ का आयोजन होगा, जिसकी यज्ञ ब्रह्मा अंतर्राष्ट्रीय वैदिक विदुषी परम आदरणीया आचार्य श्रुति शास्त्री होंगी। तत्पश्चात इन्ही के द्वारा कर्ण प्रिय व आनंद दायक संगीतमय भजनों के कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में पधारे हुये यजमानों अतिथियों व आयोजकों के लिए भोजन (प्रभु प्रसाद) की व्यवस्था होगी। ईश्वर का आभार तत्पश्चात विसर्जन होगा। इस गौरवमयी व आध्यात्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करने के उत्सुक धर्मप्रेमी सज्जन दिनांक 05 अप्रैल तक अपना नाम भाग लेने वालो कि संख्या सहित मोबाइल संख्या 9828094232 पर लिखवा दें ताकि तदानुसार सभी व्यस्वथाये सुनिश्चित की जा सके।
निवेदक : आर्य समाज सांभर झील










