श्री गुरु विरजानन्द आर्ष गुरुकुल वेद मन्दिर, मथुरा में पूज्य आचार्य श्री प्रेमभिक्षु जी महाराज के जन्म शताब्दी समारोह के भव्य आयोजन पर
अथर्ववेद पारायण यज्ञ
दिनांक- 21 जुलाई से 25 जुलाई 2024 दिन- रविवार से गुरुवार तक
सभी भद्रपुरुषो !
महर्षि दयानन्द के अनन्य भक्त, आर्य समाज के लिए सर्वात्मना समर्पित आर्य जगत् के यशस्वी वक्ता, सत्य प्रकाशन एवं वेद मन्दिर के संस्थापक, तपोभूमि पत्रिका के आदि सम्पादक, अनेकानेक ग्रन्थों के प्रणेता, वैदिक परिवार निर्माण के अभियान को नूतन दिशा देने वाले पूज्य आचार्य श्री प्रेमभिक्षु जी महाराज की जन्म शताब्दी बड़े ही उत्साह से दिनांक 21 जुलाई से 25 जुलाई दिन रविवार से गुरूवार तक वेद मन्दिर मसानी चौराहे के पास मनाई जा रही है। जिसमें आर्य जगत् के प्रसिद्ध विद्वान व संन्यासी पधार रहे हैं। इस शताब्दी समारोह के समापन में जगत् प्रसिद्ध योगगुरू श्रद्धेय स्वामी रामदेव जी महाराज दिनांक 25 जुलाई 2024 दिन गुरूवार को पधार रहे हैं।
अतः आप सभी कार्यक्रमों में भाग लेकर अनुग्रहीत करें।
समापन कार्यक्रम : 25 जुलाई 2023 गुरूवार, प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक
निवेदक
(अध्यक्ष) आचार्य स्वदेश 9456811519
(मंत्री)डॉ. प्रवीन अग्रवाल 9359518799
(कोषाध्यक्ष) दिनेश चन्द्र बंसल 9412728407
नोट – कार्यक्रम के बाद प्रसाद ग्रहण करके ही जावें।
विशेषः- गुरुकुल आने के लिए बस या ट्रेन से उतरने के बाद मसानी (अग्रसेन) चौराहा, वृन्दावन मार्ग’ पर स्थित है।
यहाँ से पूर्व की ओर आचार्य प्रेमभिक्षु मार्ग (कच्ची सड़क) पर मात्र 100 पग चलेकर गुरुकुल का मुख्य द्वार है।










