आर्यवीर दल रहा रहेगा प्राण आर्यों का।

0
28

आर्यवीर दल रहा रहेगा प्राण आर्यों का।

आर्यवीर दल रहा रहेगा
प्राण आर्यों का।
इससे ही होना है नव-
निर्माण आर्यों का ॥

1.गुरुवर दयानन्द का
इससे गहरा नाता है।
आर्यवीरदल पुनः जागरण
शंख बजाता है।
लेखराम का लहू
धमनियों में लहराता है।
सावधान शिशुपालो !
चक्र सुदर्शन आता है।
सेना फिर से सजे यही
कल्याण आयर्यों का।

आर्यवीरदल सिद्धि नहीं है
सिर्फ साधना है।
आर्यवीरदल सुप्त मनुज की
दबी भावना है।
आर्यवीरदल एक सत्य है
नहीं कल्पना है।
आर्यवीर दल क्रान्ति
सिन्धु है राष्ट्र वन्दना है।
गीत ‘मनीषी’ तम में
अग्निबाण आर्यों का ॥

आर्यवीरदल राख नहीं
जलता अंगारा है।
आर्यवीरदल दयानन्द की
आँख का तारा है।
आर्यवीर दल देशभक्त
वीरों की टोली है।
डायर की छाती में
ऊधमसिंह की गोली है।
न्यायालय में पक्का
रहा प्रमाण आर्यों का।

आर्यवीरदल पेचीदा
प्रश्नों का उत्तर है।
आर्यवीरदल जहाँ वहाँ
हर प्रश्न निरुत्तर है।
आर्यवीरदल संघर्षों की
आग में जलना है।
आर्यवीरदल कलयुग में
सतयुग का सपना है।
आर्यवीरदल संजीवन
निष्प्राण आर्यों का।