आर्य समाज सुरजनवास (महेन्द्रगढ़) के तत्वाधान में आयोजित 11 वां शहीदी महोत्सव एवं वैदिक प्रचार कार्यक्रम
दिनांक 30 व 31 अगस्त 2024 (शुक्रवार व शनिवार)
मान्यवर,
सादर नमस्ते!
आप सभी के सानिध्य एवं अपूर्व सहयोग से आर्य समाज सुरजनवास (रजि.) 11 वा शहीदी महोत्सव एवं वैदिक उपदेश कार्यक्रम का आयोजन उत्साह पूर्वक आयोजित कर रहा है। जिसमें उच्च कोटि के विद्वान, महान विचारक, वैविक विद्वान, भजनोपदेशक, समाज – सुधारक एवं आदर्श शिक्षक, आचार्य, ब्रह्मचारी, संन्यासी एवं वानप्रस्थी पधार रहे हैं। अपनी-अपनी प्रस्तुति में ईश्वर जीव प्रकृति, वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता, राष्ट्र गौरव, चरित्र निर्माण, महिला-शिक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल व पर्यावरण संरक्षण के विषय एवं राष्ट्र के शहीदों पर विशेष नमन कार्यक्रम में शहीद उमराव सिंह (वीरचक्र), शहीद कमल सिंह, शहीद निरीक्षक मुखत्यार सिंह की शहादत पर विशेष प्रकाश डालते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन करेंगे। अतः इस अवसर पर आपके आगमन एवं गरिमामयी उपस्थिति हेतु सादर निवेदन एवं आमन्त्रण है।
आमन्त्रित विद्वान/विदुषी व भजनोपदेशक
श्रद्धेय आचार्य डॉ० प्रद्युम्न महाराज आर्ष गुरूकुल खानपुर, श्रद्धेय स्वामी समर्पणानन्द महाराज दड़ौली आश्रम, जिला रेवाड़ी. श्रद्धेया आचार्या डॉ० पद्म श्री से सम्मानित सुकामा आर्ष गुरुकुल रुड़की जिला रोहतक। महाशय योगेशवत्त, उत्तर प्रदेश (बिजनौर)। महाशय नन्दराम, वैद्य रेड़ियो सिंगर गोद बलाहा। आचार्या वहन अमृत्ता आर्या दिल्ली। जिला वेदप्रचार मण्डल के प्रधान डॉ० प्रेमराज यादव। सतीश आर्य मण्डलपति आर्य वीर दल रसूलपुर, जिला महिला आर्य समाज अध्यक्षा बहन सैलजा यादव।
दैनिक कार्यक्रम
दिनांक 30 अगस्त 2024
प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक…………यज्ञ /प्रवचन
प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक दोहपर 12 से सायं 2 बजे तक……….. भजनोपदेश
सायं 2 बजे से 6 बजे तक………….. भोजन एवं विश्राम
रात्रि 8 बजे से रात 12 चजे तक………… भजनोपदेश दिनांक 31 अगस्त 2024
प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक………….. यज्ञ /प्रवचन
प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक……….. भजनोपदेश
दोहपर 12 से सायं 2 बजे तक………….भोजन एवं विश्राम
साय 2 बजे से 6 बजे तक…………. भजनोपदेश व प्रवचन
रात्रि 8 बजे से रात 12 बजे तक……….. भजनोपदेश

स्थान :- प्राचीन मंदिर प्रांगण सुरजगवास (महेन्द्रगढ़)
नोट – आगन्तुक महानुभावो हेतु भोजन व आवास की सुव्यवस्था रहेगी।
निवेदक-
आर्य समाज, सुरजनवास एवं ग्राम पंचायत सुरजनवास व समस्त ग्रामवासी, सुरजनवास
चलभाष न.
9416746869, 9968249659, 7015428781, 9813196228










