आर्य समाज मंदिर सेक्टर-13 करनाल का 42वां वार्षिकोत्सव 2026, जानें पूरा कार्यक्रम
आर्य समाज मंदिर, सेक्टर-13, करनाल द्वारा अपना बयालीसवां (42वां) वार्षिकोत्सव इस वर्ष बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर 2026 से 4 अक्टूबर 2026 तक आर्य केंद्रीय सभा, करनाल के तत्वावधान में किया जाएगा।
इस अवसर पर आर्य जगत के प्रसिद्ध संन्यासी एवं विद्वान यज्ञ, भजन और वेद प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म एवं वैदिक विचारों का लाभ प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में आचार्य डॉ. जयेंद्र कुमार जी (वैदिक प्रवक्ता, नोएडा) मुख्य वक्ता एवं यज्ञ-ब्रह्मा के रूप में शामिल होंगे। वहीं विवेक पथिक (अंतरराष्ट्रीय भजनोपदेशक, दिल्ली) भजनोपदेश प्रस्तुत करेंगे। वेद पाठ के लिए पं. शिव प्रसाद, पं. मुन्ना शास्त्री एवं पं. निर्मल शास्त्री उपस्थित रहेंगे।

📅 कार्यक्रम की पूरी जानकारी
30 सितंबर 2026, बुधवार
यज्ञ फेरी — शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
1 अक्टूबर 2026, गुरुवार
यज्ञ फेरी — शाम 4:00 बजे से 6:00 बजे तक
2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
यज्ञ, भजन व प्रवचन — प्रातः 6:30 बजे से 9:00 बजे तक
युवा शक्ति सम्मेलन — शाम 4:30 बजे से 7:00 बजे तक
3 अक्टूबर 2026, शनिवार
यज्ञ, भजन व प्रवचन — प्रातः 6:30 बजे से 8:45 बजे तक
नारी शक्ति सम्मेलन — शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक
4 अक्टूबर 2026, रविवार
यज्ञ की पूर्णाहुति — प्रातः 8:00 बजे से 9:30 बजे तक
प्रातराश — प्रातः 9:30 बजे से 10:00 बजे तक
भजन, प्रवचन, धन्यवाद व शांति पाठ — प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक
ऋषि लंगर — दोपहर 1:30 बजे से
आयोजकों के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को नगर के सभी आर्य समाजों का साप्ताहिक सत्संग संयुक्त रूप से उत्सव स्थल पर मनाया जाएगा।
यह तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव वैदिक संस्कृति, यज्ञ, भजन, वेद प्रवचन और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।
🎶🎵मधुर भजन सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें 👇






















