आर्य समाज बीकानेर-गंगायचा अहीर, जिला रेवाड़ी का 82वाँ वार्षिकोत्सव

0
114
कृणवन्तो विश्वमार्यम्

सदा सुख शान्ति फैले मेरे भगवान दुनियाँ में, बनायें फिर से हम अपने वतन की शान दुनियाँ में।

व्रतधारी, सदाचारी बनें नर नार भारत में, वेद विद्या पढ़े साखे ज्ञान विज्ञान दुनियाँ में।।

बहें घी दूध की नदियाँ मेरे इस देश भारत में, पशु-पक्षी गऊमाता ना हो कुर्बान दुनिया में।

एशिया सर्व युरोप में फहरावे ओ३म् का झण्डा, वेद की शिक्षा हित भाई करें सब दान दुनियाँ में।।

आर्य समाज बीकानेर-गंगायचा अहीर, जिला रेवाड़ी

82वाँ वार्षिकोत्सव

दिनांक 14-15 सितम्बर 2024, शनिवार, रविवार

सर्व सज्जनों को यह जानकर अति हर्ष होगा कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आपकी प्यारी आर्य समाज बीकानेर गंगायचा अहीर, जिला रेवाड़ी का 82 वाँ वार्षिकोत्सव दिनांक 14-15 सितम्बर 2024, शनिवार, रविवार (भाद्रपद एकादशी व द्वादशी सम्वतः 2081) को आर्य समाज के प्रांगण में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अतः आप अपने इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित पधारकर वेदामृत पान करें तथा आमन्त्रित आर्य विद्वानों के मधुर भजनों एवं उपदेशें से धर्म लाभ उठायें।

इस अवसर पर स्वामी जीवानन्द जी नैष्ठिक संचालक गौशाला नांगलिया रणमौख, श्रीमद् भगवद आश्रम दडोली (रेवाड़ी) के आचार्य सम्पर्णानन्द जी महाराज, आचार्य यशदेव आर्य प्रधान, एवं सभी सदस्य, जिला वेद प्रचार मण्डल रेवाड़ी, कर्ममुनि बालधन कलाँ, सौम्यमुनि बैरावास कलाँ, सत्यमुनि गंगायचा अहीर बीकानेर, देवमुनि कालियावास, गुरुग्राम, डा० रवि चौहान संचालक भगवती कन्या गुरुकुल जसाल, आचार्य कन्या गुरुकुल दाथिया, प्राचार्य रामतीर्थ व मु, अ श्री जयसिंह जी गौसेवक, रेवाड़ी, म. हरिसिंह जी तिनकीरुडी, एडवोकेट वीरसेन आर्य, रेवाड़ी, म. बन्शीराम कलवाड़ी, म. सुन्दरलाल सिरयानी, म. यशवन्त आर्य महेश्वरी, तथा क्षेत्र के सभी प्रतिष्ठित आर्यजन विद्वान साधु सन्यासी सादर आमन्त्रित है।

उपरोक्त के अतिरिक्त प्रसिद्ध भजनोपदेशक सर्वश्री सहदेव ‘बेधडक’ मेख, बहन संगीता आर्या सहारनपुर यू. पी., एवं प्रसिद्ध वैदिक विद्वान श्री हरिशंकर अग्निहोत्री, आगरा आदि उत्सव में पधार रहे हैं।

अतः आप सभी से प्रार्थना है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अपने उत्सव की शीभा बढायें।

कार्यक्रम

14-15 सितम्बर 2024 शनिवार, रविवार

यज्ञ, प्रवचन एवं भजनोपदेश……………. प्रातः 8.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे

भोजन व विश्राम…………………….. दोपहर 12.00 बजे से सांयः 2.00 बजे

भजनोपदेश एवं प्रवचन…………………..सांयः 2 बजे से सांय 5.00 बजे

भोजन व विश्राम……………………….सांयः 5.00 बजे से सांय: 7.00 बजे

भजन एवं उपदेश………………………. सांय: 7.00 बजे से रात्रिः 12.00 बजे

विनित : समस्त सदस्य, आर्य समाज एवं समस्त ग्रामवासी, बीकानेर गंगायचा अहीर

प्रधान :- राममेहर सिंह आर्य

उपप्रधान :- पं० विजय कुमार आर्य पुस्तकाध्यक्ष :- कृष्ण कुमार आर्य

मन्त्री :- राजेन्द्र कुमार आर्य उपमन्त्री :- वेदप्रकाश आर्य योगमन्त्री :- कर्मवीर आर्य

संरक्षक :- धर्मबीर आर्य प्रचार मन्त्री :- रविन्द्र आर्य योग अध्यापक :- धर्मसिंह आर्य

सम्पर्क सूत्रः 9416348721, 9416421027, 7082368624