आर्य कुमारो दशा को सुधारो

0
10

आर्य कुमारो दशा को सुधारो

आर्य कुमारो दशा को सुधारो
भारत की पतवार तुम्हारे हाथों में।।
बिना खिवैया देश की नैया
धार में चक्कर खा रही
उठ रहे तूफान भयंकर
आस बचने की ना रही
इसे ले जाना उस पार
तुम्हारे हाथों में।।1।।

यवन ईसाई तुम्हारे भाई
भूल से निशदिन हो रहे
विधवा और अनाथ रात-दिन
सिर धुन-धुनकर रो रहे
उन दुखियों का उद्धार
तुम्हारे हाथों में।।2।।

गऊ माता पर चल रहे
शस्त्र मगर खबर नहीं आपको
चुप-चुप कब तक सहते रहोगे
वीरो तुम इस पाप को
बंद करना अत्याचार
तुम्हारे हाथों में ।।3।।

यदि कुछ किया ना देवेगी ताना
दुनिया तुम्हारे नाम को
नहीं बताई पहले से भाई
देना ना दोष शोभाराम को
बिगाड़ो या कर लो सुधार
तुम्हारे हाथों में।।4।।