अन्तरिक्ष पृथ्वी सब अद्भुत
अन्तरिक्ष पृथ्वी सब अद्भुत
विभूतियाँ है देवमाता की
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की
अन्तरिक्ष द्यु: उत्पन्न कर
धारण कर किया प्रकाशित
द्यु: प्रकाश अन्तरिक्ष अवकाश है
अदिति माता के आश्रित
इन सब की अखण्ड रूप
निर्माण शक्ति अदिति माता ही
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की
अदिति है एक मातृशक्ति
पितृशक्ति भी प्रदान करती
धर्माचारी पुत्रों के
कर्तव्य को स्थापित करती
सृष्टि की सब दैव शक्तियों
की है अदिति जनाता भी
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की
ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य शूद्र
निषाद रूप है पञ्चजन का
इन सबका निर्माण उत्पत्ति
का है श्रेय पालन का
उत्पन्न जगत् व भावी जगत् की
उत्पत्तिरूप शक्ति माता की
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की
आत्मा का वह आत्मा रूप
और अग्नि का है अग्निरूप
सूर्यों का अधिसूर्य देव है
और विशाल अखण्ड रूप
ईशरूप शक्ति के कारण
महिमा पाई महानता की
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की
अग्नि सूर्य और आत्मा यह सब
देहरूप हैं परमेश्वर के
अदिति रूप मातृशक्ति भी
अन्दर व्यापक ईश्वर के
यह अनुभूति उपास्य की है
या फिर वेद के ज्ञाता की
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की
अन्तरिक्ष पृथ्वी सब अद्भुत
विभूतियाँ है देवमाता की
अदिति रूप है परम शक्ति
वह देव माता परमात्मा की










